CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार शुरू हो गया है इस बार सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट पहले जारी किए जाने की तैयारी है क्योंकि मैं में दूसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी इस बार CBSE बोर्ड परीक्षा सिर्फ रिजल्ट की वजह से नहीं, बल्कि नई तकनीक की वजह से भी चर्चा में है। जहां एक तरफ लाखों छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बोर्ड ने कॉपी जांचने का तरीका भी बदल दिया है। अब आंसर शीट AI और कंप्यूटर के जरिए चेक होंगी। इससे रिजल्ट जल्दी और ज्यादा सही आने की उम्मीद है।
कब तक आएगा CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बार 10वीं का रिजल्ट सामान्य से पहले जारी कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच आ सकता है। इस साल करीब 43 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिनमें लगभग 25 लाख छात्र 10वीं के हैं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी, इसलिए उनका रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में आने की संभावना है। छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर के जरिए देख सकेंगे। हालांकि बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
क्यों बदला गया इस बार पूरा शेड्यूल
गौरतलब है कि इस साल CBSE ने 10वीं के छात्रों के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें उन्हें 3 विषयों में अपने अंक सुधारने का मौका मिलेगा। यही वजह है कि बोर्ड को रिजल्ट जल्दी जारी करना जरूरी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह इम्प्रूवमेंट परीक्षा मई 2026 के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकती है और इसके नतीजे जून के अंत तक घोषित किए जाएंगे। इस बदलाव से छात्रों को एक और मौका मिलेगा और उनका साल खराब नहीं होगा।
अब कॉपियां AI और कंप्यूटर से होंगी चेक
इस बार बोर्ड ने कॉपी जांचने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब कॉपियों को पहले स्कैन किया जाएगा और फिर उन्हें कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक किया जाएगा। हर कॉपी को एक यूनिक बारकोड दिया जाता है ताकि जांच करने वाले शिक्षक को यह पता न चले कि कॉपी किस छात्र की है। इस प्रक्रिया को ब्लाइंड इवैल्यूएशन कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, इससे जांच पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी और किसी भी तरह की पक्षपात की संभावना नहीं होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने के बाद छात्रों को पूरे मार्क्स मिलेंगे गलती की गुंजाइश भी काफी कम हो जाएगी।
ऑन-स्क्रीन मार्किंग में कैसे होती है जांच
अब शिक्षक कंप्यूटर या लैपटॉप पर लॉगिन करके कॉपियां चेक करते हैं। स्क्रीन पर एक तरफ छात्र की आंसर शीट और दूसरी तरफ मार्किंग स्कीम दिखाई देती है। शिक्षक को हर प्रश्न के सामने अंक देना होता है और जब तक पूरी कॉपी चेक नहीं होती, सिस्टम अगली कॉपी नहीं खोलता। इस तरीके से कोई भी प्रश्न बिना जांचे नहीं रह सकता। यह सिस्टम कॉपी जांच को तेज करने के साथ-साथ गलती की संभावना भी कम करता है।
AI कैसे रोकता है गलती और गड़बड़ी
बता दें कि इस नई व्यवस्था में AI सिर्फ मदद नहीं करता, बल्कि निगरानी भी करता है। अगर कोई शिक्षक बहुत तेजी से कॉपी चेक करता है तो सिस्टम अलर्ट देता है। साथ ही AI अपने आप अंकों को जोड़ देता है, जिससे टोटलिंग की गलती खत्म हो जाती है। यह भी देखा जाता है कि किसी प्रश्न में बहुत ज्यादा या बहुत कम अंक तो नहीं दिए जा रहे हैं। पहले कई बार कॉपियों में कुछ उत्तर बिना जांचे रह जाते थे, लेकिन अब ऐसा होना लगभग नामुमकिन है।
DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का नया तरीका
जानकारी के मुताबिक, इस बार CBSE ने छात्रों के लिए DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का सिस्टम और सुरक्षित बना दिया है। हर छात्र को 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN दिया जाएगा, जो उनके स्कूल के जरिए मिलेगा। इस PIN के बिना छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना PIN पहले से ही स्कूल से ले लें, ताकि रिजल्ट के दिन कोई परेशानी न हो।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पूरा प्रोसेस बहुत आसान रखा गया है और कुछ स्टेप्स फॉलो करके कोई भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकता है। बस सही जानकारी भरनी होगी और कुछ ही सेकंड में मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- सबसे पहले cbseresults.nic.in वेबसाइट खोलें
- CBSE 10th या 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाएं
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
फिलहाल छात्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक अपडेट का इंतजार है इस बार छात्रों का इंतजार सबसे पहले खत्म होने वाला है क्योंकि इससे पहले मैं के महीने में ही रिजल्ट घोषित किया जाता रहा है लेकिन इस बार रिजल्ट अप्रैल में घोषित किया जा सकता है।