यूपी बोर्ड रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, मूल्यांकन के बाद इन डेट्स में रिकल्ट हो सकता है जारी UP Board Result 2026

By
On:
Follow Us

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार समाप्ति की ओर है यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से कॉपियों के मूल्यांकन का आज आखिरी दिन है। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जारी करने से पहले करीब 2 दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा जिसमें सभी आंकड़ों को फाइनल किया जाएगा। इसके बाद ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने की बात भी की जा रही है हालांकि बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी।

4 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी कॉपी जांच की तारीख

एजुकेशन डेस्क नई दिल्ली। यूपी बोर्ड की ओर से पहले कॉपियों की जांच की अंतिम तारीख 1 अप्रैल तय की गई थी लेकिन ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के चलते मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। ऐसे में बोर्ड ने यह समय बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 कर दिया। जानकारी के मुताबिक अब आज के दिन तक सभी कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है। बताया गया है कि प्रयागराज समेत 15 जिलों में करीब 70 हजार कॉपियों की जांच अभी बाकी है। इनमें कुछ ऐसी कॉपियां भी शामिल हैं जिनके लिए अभी तक परीक्षक उपलब्ध नहीं हो सके हैं। ऐसे में बोर्ड इन बची हुई कॉपियों की जांच तेजी से पूरी कराने में जुटा है ताकि रिजल्ट तैयार करने में ज्यादा देरी न हो। बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन का कार्य एक दो दिन के अंदर ही पूरा करना होगा

5 अप्रैल तक जमा होंगे एवार्ड लिफाफे

बता दें कि बोर्ड ने मूल्यांकन पूरा होने के बाद सभी केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे 5 अप्रैल तक अपने एवार्ड लिफाफे क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर दें। इन लिफाफों में छात्रों के अंक से जुड़ी पूरी जानकारी होती है। जानकारी के मुताबिक इसके बाद इन आंकड़ों को ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड किया जाएगा जिससे रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो सके।

रिजल्ट आने में लगेगा इतना समय

गौरतलब है कि कॉपी जांच पूरी होने के बाद तुरंत रिजल्ट जारी नहीं किया जाता है। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट तैयार करने में करीब 15 से 20 दिन का समय लगता है। ऐसे में अब 15 अप्रैल तक रिजल्ट आना मुश्किल माना जा रहा है। अनुमान के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 18 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। पिछले साल की बात की जाए तो 20 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी किया गया था हालांकि इस बार भी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जल्दी जारी किए जाने की तैयारी है।

इस बार कितने छात्रों ने दी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं मिलाकर 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है। परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक किया गया था। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा होने के कारण रिजल्ट तैयार करने में भी समय लगता है और हर चरण को सावधानी से पूरा किया जाता है ताकि किसी तरह की गलती न हो।

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो दिन खुलेगा पोर्टल

प्रयागराज से मिली जानकारी के मुताबिक इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले ही दो चरणों में पूरी कराई जा चुकी हैं लेकिन अब भी कई केंद्रों पर अंक अपलोड नहीं किए गए हैं। बताया गया है कि 652 परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक परीक्षकों ने नंबर अपलोड नहीं किए हैं जिससे करीब 34637 छात्रों का रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है और 6 व 7 अप्रैल को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा ताकि बचे हुए अंक अपलोड किए जा सकें और किसी भी छात्र का परिणाम रुके नहीं।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे देखें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा जिसके बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पूरा प्रोसेस आसान रखा गया है और कुछ स्टेप्स फॉलो करके कोई भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकता है।

  • सबसे पहले upmsp.edu.in वेबसाइट खोलें
  • होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट बटन दबाएं
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

मार्कशीट कैसे मिलेगी

सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद उन्हें केवल डिजिटल मार्कशीट ही डाउनलोड करने को मिलेगी। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिन बाद उनके स्कूल में भेजी जाएगी। छात्र अपने स्कूल जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके अपनी असली मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। आमतौर पर 15 से 20 दिन बाद ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में पहुंच जाती है इसके बाद छात्रों को स्कूल द्वारा ही ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त होगी। इसके अलावा बोर्ड में छात्रों को सलाह दी है कि बी फर्जी नोटिस और खबरों सावधान रहें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Comment