UP Board Result 2026 Date:यूपी बोर्ड के 55 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें इस वक्त घड़ी की सुइयों के साथ दौड़ रही हैं। सवाल एक ही है — यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP के गलियारों में हलचल तेज है। पिछले कुछ सालों में यूपी बोर्ड ने अपनी पूरी छवि बदल दी है। जहां पहले रिजल्ट जून की तपती गर्मी में आते थे, वहीं अब अप्रैल रिजल्ट का महीना बन चुका है। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे मार्च में ही घोषित हो गए और बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 भी जारी हो चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड के नतीजे भी अप्रैल में आने की संभावना जताई जा रही है।
पिछले 5 साल में कब-कब आया यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड के पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड देखें तो एक रोचक पैटर्न साफ नजर आता है। 2021 में कोरोना काल की वजह से बिना परीक्षा के 31 जुलाई को प्रमोटेड रिजल्ट जारी हुआ था। 2022 में विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षाएं देरी से हुईं और रिजल्ट 18 जून को आया। 2023 में 25 अप्रैल को नतीजे आए जो उस समय का एक रिकॉर्ड था। 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम घोषित हुए और 2025 में भी बोर्ड ने 20 अप्रैल के आसपास ही रिजल्ट जारी किया। यानी 2023 के बाद से यूपी बोर्ड रिजल्ट लगातार अप्रैल में आ रहा है और हर बार तारीख पहले से थोड़ी आगे खिसकती जा रही है।
कॉपियों की जांच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई
बता दें कि यूपी बोर्ड कॉपी मूल्यांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। इसके अलावा 652 एग्जाम सेंटर पर 34,637 छात्रों के प्रैक्टिकल अंक अभी भी लंबित हैं। इन छात्रों के अंक दर्ज करने के लिए विंडो 6 और 7 अप्रैल को दोबारा खोली जाएगी। यानी अभी प्रोसेस पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसे देखते हुए रिजल्ट की तारीख अप्रैल के तीसरे हफ्ते से पहले आना मुश्किल लग रहा है।
20 अप्रैल की तारीख कितनी अहम है
2024 और 2025 दोनों साल 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड रिजल्ट आया। इसी वजह से इस बार भी यही तारीख सबसे ज्यादा चर्चा में है। गौरतलब है कि UPMSP ने डिजिटल मूल्यांकन और फास्ट-ट्रैक डेटा एंट्री सिस्टम अपना लिया है जिससे 3 करोड़ से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अब महज 12 से 15 दिनों में पूरी हो जाती है। इस बार भी बोर्ड सचिव के निर्देशन में काम तेज रफ्तार से चल रहा है और अप्रैल 2026 में ही रिजल्ट आने की पूरी संभावना है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
रिजल्ट जारी होते ही upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है जिससे ये वेबसाइटें स्लो हो जाती हैं। छात्रों को रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा छात्र मोबाइल ऐप और SMS के जरिए भी यूपी बोर्ड स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
- upmsp.edu.in या upresults.nic.in खोलें
- UP Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और स्कूल कोड डालें
- सबमिट करें और स्कोरकार्ड देखें
- रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें
इस साल कितने छात्र हैं रिजल्ट का इंतजार कर रहे
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्र शामिल हैं। यह देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक है। इतने बड़े पैमाने पर काम होने की वजह से ही प्रैक्टिकल अंकों की एंट्री और कॉपी जांच जैसी प्रक्रियाओं में थोड़ा वक्त लग रहा है। लेकिन बोर्ड की तरफ से पूरी कोशिश है कि रिजल्ट जल्द से जल्द जारी हो सके।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी हैं
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
- upmsp.edu.in — UPMSP की मुख्य वेबसाइट
- upresults.nic.in — रिजल्ट के लिए अलग पोर्टल
इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर तो रिजल्ट देख ही सकते हैं इसके साथ-साथ एसएमएस और उमंग एप और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड की तैयारी अंतिम दौर में
गौरतलब है कि 4 अप्रैल तक कॉपी जांच का काम पूरा होने के बाद और 6-7 अप्रैल को प्रैक्टिकल अंकों की विंडो बंद होने के बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। पिछले दो सालों का पैटर्न देखें तो 20 अप्रैल की तारीख इस बार भी सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है। छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड अभी से संभालकर रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।